मुख्यमंत्री ने बरपेटा सत्र के दिवंगत बूढ़ा सत्राधिकार वशिष्ठ देव शर्मा को दी श्रद्धांजलि
गुवाहाटी, 22 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को बरपेटा सत्र के परम पूजनीय दिवंगत बूढ़ा सत्राधिकार वशिष्ठ देव शर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके आदर्शों, आध्यात्मिक साधना और सान्निध्य ने असम के धार्मिक एवं सांस्कृतिक जीवन में विशिष्ट योगदान दिया।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा कि महान संत वशिष्ठ देव शर्मा का आध्यात्मिक जीवन और उनके आदर्श असम की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण अंग हैं।
डॉ. सरमा ने उनके साथ बिताए समय को याद करते हुए कहा कि महान संत का सान्निध्य प्राप्त करने के वे सौभाग्यपूर्ण क्षण आज भी उनकी स्मृतियों में जीवंत हैं।
मुख्यमंत्री ने इस पवित्र अवसर पर महान सत्राधिकार को गहरी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके श्रीचरणों में शत-शत नमन किया।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

