कुशल कोंवर की जयंती पर असम के मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
गुवाहाटी, 21 मार्च (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ.हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी कुशल कोंवर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि कुशल कोंवर केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं थे, बल्कि सत्य, अहिंसा और आत्मबलिदान के जीवंत प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि आज का असम जिस शांति, प्रगति और विकास के मार्ग पर अग्रसर है, उसकी नींव ऐसे शहीदों के बलिदान पर टिकी है, जिनका रक्त इस धरती में समाहित है।
उन्होंने कहा कि कुशल कोंवर का जीवन हमें सिखाता है कि देशभक्ति केवल शब्द नहीं, बल्कि त्याग और समर्पण का परिचायक है। अन्याय के विरुद्ध अडिग रहते हुए उन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई में समर्पण के बजाय बलिदान का मार्ग चुना।
मुख्यमंत्री ने भारत माता के इस वीर सपूत को उनकी जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन् करते हुए उनके योगदान को याद किया।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

