home page

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

 | 
मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि


गुवाहाटी, 27 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि 'मिसाइल मैन' के नाम से प्रसिद्ध डॉ. कलाम ने उपग्रह प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी और बैलिस्टिक मिसाइल विकास के माध्यम से भारत को प्रगति के नए शिखर तक पहुंचाने में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व स्तर पर एक विशिष्ट पहचान बनाई।

उन्होंने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के साथ-साथ देश के 11वें राष्ट्रपति के रूप में भी उनकी सेवाएं अतुलनीय रहीं। डॉ. कलाम को जनता के राष्ट्रपति के रूप में याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे आज भी देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।

मुख्यमंत्री ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश