home page

तीन दिनों तक दिल्ली में असम के मुख्यमंत्री 20 से अधिक बैठकों में हुए शामिल : मार्घेरिटा

 | 
तीन दिनों तक दिल्ली में असम के मुख्यमंत्री 20 से अधिक बैठकों में हुए शामिल : मार्घेरिटा


गुवाहाटी, 03 जून (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने अपने तीन दिवसीय नई दिल्ली दौरे के दौरान केंद्र सरकार के शीर्ष नेताओं के साथ 20 से अधिक महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लिया। इन बैठकों में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, विदेश मंत्री तथा डोनर मंत्री सहित कई वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री शामिल रहे।

केंद्रीय मंत्री पवित्र मार्घेरिटा ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने असम के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न मंत्रालयों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठकों में राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति तथा भविष्य में शुरू की जाने वाली परियोजनाओं पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर असम के लिए अधिक से अधिक विकासात्मक सहयोग सुनिश्चित करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। इस दौरान बुनियादी ढांचे, संपर्क व्यवस्था, निवेश तथा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

पवित्र मार्घेरिटा के अनुसार, इन बैठकों से राज्य और केंद्र के बीच सहयोग और मजबूत होगा तथा असम में विभिन्न विकास परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त होगा।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश