home page

गुरु नानक देव को उनकी जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन

 | 
गुरु नानक देव को उनकी जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन


गुवाहाटी, 24 नवंबर (हि.स.)। गुरु नानक देव की पवित्र जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें नमन करते हुए याद किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि सिख धर्म के प्रवर्तक, महान आध्यात्मिक गुरु गुरु नानक देव की पवित्र जयंती के अवसर पर उन्हें लाखों भावपूर्ण प्रणाम।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके अनमोल वचन, मानवतावादी विचार और समानता, प्रेम तथा भाईचारे के आदर्श सदियों से मानव समाज को प्रकाशवान करते रहे हैं। उनके महान आदर्श हमें हमेशा एक शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सद्भावनापूर्ण समाज बनाने की राह में प्रेरित करते रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय