मुख्यमंत्री ने रेंगमा नगा जनजाति के उत्सव नगादा की दी शुभकामनाएं
गुवाहाटी, 27 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने रेंगमा नगा जनजाति का पारंपरिक उत्सव 'नगादा' के मौके पर आज अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि रेंगमा नगा जनजाति के पारंपरिक उत्सव 'नगादा' के मौके पर, असम सहित देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले सभी रेंगमा नगा भाई-बहनों को मुख्यमंत्री की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि कृषि कार्य के समापन और पूरे वर्ष की मेहनत के बाद सींचे गए फसलों की खुशियों के साथ मनाया जाने वाला यह उत्सव कृतज्ञता, माफी, सौहार्द्र और एकता की एक सुंदर अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा है कि रेंगमा नगा जनजाति के रंगीन सांस्कृतिक धरोहर और विशिष्ट पहचान के वाहक यह उत्सव समाज के हर व्यक्ति में भाईचारा और आपसी प्रेम के बंधन को और मजबूत करे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

