home page

पुण्यतिथि पर मामोनी रॉयसम गोस्वामी को मुख्यमंत्री डॉ हिमंत ने किया याद

 | 
पुण्यतिथि पर मामोनी रॉयसम गोस्वामी को मुख्यमंत्री डॉ हिमंत ने किया याद


गुवाहाटी, 29 नवंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने प्रसिद्ध साहित्यकार मामोनी रॉयसम गोस्वामी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज श्रद्धा के साथ याद किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, मानवतावादी सोच की मालिक, प्रसिद्ध साहित्यकार, भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अमिट छाप छोड़ने वाली मामोनी रॉयसम गोस्वामी ने अपनी असाधारण प्रतिभा से असमिया साहित्य का खजाना समृद्ध किया है। उनके सृजन की दुनिया में जीवन की अद्वितीय कला छिपी हुई थी। असमिया साहित्य जगत को समृद्ध कर गई इस महान महिला को आज पुण्यतिथि पर मैं गहरी श्रद्धा के साथ याद कर रहा हूं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय