मुख्यमंत्री ने कार्तिक पूजा की राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं
गुवाहाटी, 17 नवंबर (हि.स.)। कार्तिक पूजा के अवसर पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज समस्त राज्यवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने विचार व्यक्त किये हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि श्रीश्री कार्तिक पूजा के अवसर पर असमवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। देवसेनापति, पराक्रम और साहस के प्रतीक मोरवाहन भगवान कार्तिक की पूजा केवल भक्ति ही नहीं, बल्कि साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श भी प्रस्तुत करती है।
आज असम की बराक घाटी सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में कार्तिक व्रत और पूजा का आयोजन किया जा रहा है। भगवान कार्तिकेय के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि आए, ऐसी मेरी कामना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

