असम के मुख्यमंत्री ने 'कार्बी आंगलोंग दिवस' की दी शुभकामामनाएं
गुवाहाटी, 17 नवंबर (हि.स.)। 'कार्बी आंगलोंग दिवस' पर मुख्यमंत्री ने जिले के लोगों को अपनी शुभकामना प्रेषित किया है। मुक्यमंत्री ने सोशल मीडिया फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा है, प्राकृतिक सुंदरता और भौगोलिक विविधता से समृद्ध कार्बी आंगलोंग हमारे असम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। 'कार्बी आंगलोंग दिवस' के शुभ अवसर पर, मैं जिले के सभी निवासियों को बधाई देता हूं।
उन्होंने कहा है, हमारी सरकार कार्बी आंगलोंग की अखंडता और निजता को सुरक्षित रखने तथा मानव संसाधनों के विकास और जनता के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हम विकास, शांति और सद्भाव के रास्ते पर चलकर एक समृद्ध कार्बी आंगलोंग बनाने के संकल्प के साथ निरंतर काम करते रहेंगे।
ज्ञात हो कि आज 'कार्बी आंगलोंग दिवस' पर आयोजित होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री हिस्सा लेने वाले हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

