मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने की गौ पूजा
| Nov 10, 2026, 10:34 IST
गुवाहाटी, 10 नवंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज सुबह गौशाला पहुंचकर गौ पूजा की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पवित्र गौ-पूजा के अवसर पर, सभी सनातनी भाई-बहनों और असमिया लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं।
उन्होंने कहा है कि सनातन परंपरा में गौ माता जीवन, स्नेह और पवित्रता की प्रतीक हैं। गौ-धन की सेवा और संरक्षण हमारे कृषि समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक अभिन्न अंग है और हम पूरी निष्ठा के साथ इसे निभाने के लिए समर्पित रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस पावन अवसर पर गौ माता का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लाए - यही प्रार्थना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

