विजयादशमी पर मुख्यमंत्री का संदेश- भारत के खिलाफ साजिश रचने वाली ताकतें शांत
गुवाहाटी, 21 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार काे विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है और देश के खिलाफ काम करने वाली ताकतें अब कमजोर पड़ रही हैं।
सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट में, मुख्यमंत्री ने इस अवसर को बुराई पर सनातन संस्कृति और धर्म की जीत से जोड़ा। उन्होंने लिखा, आप सभी देख रहे हैं कि विजयादशमी के आते ही, देश के खिलाफ साजिशें रचने वाली आसुरी ताकतें शांत हो गई हैं। यह हमारी शाश्वत सनातन संस्कृति है, यह अधर्म पर धर्म की जीत है।
इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्हाेंने कहा कि विजयादशमी बुराई पर 'शक्ति' की जीत का प्रतीक है। उन्होंने भरोसा जताया कि हमारी परंपरा के अनुसार, हमेशा बुराई पर अच्छाई की ही जीत होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि आज का दिन बुराई पर 'शक्ति' की जीत का दिन है। जैसा कि आपने देखा है, विजयादशमी के करीब आते-आते, जो बुरी ताकतें सक्रिय थीं, वे अब कमजोर पड़ रही हैं। हम हमेशा बुराई पर अच्छाई की जीत देखेंगे। हमारी परंपरा के अनुसार, यह आगे भी जारी रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

