10 दिनों में तीसरी बार असम के मुख्यमंत्री सरमा को जान से मारने की धमकी
गुवाहाटी, 25 अगस्त (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को पिछले 10 दिनों में तीसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। सोशल मीडिया पर एक बार फिर मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला संदेश सामने आया है।
बताया गया है कि नगांव जिले के जुरिया निवासी मोबारेक अली नामक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को धमकी दी है। आरोप है कि नगांव लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के प्रचार अभियान के दौरान एक सभा में मुख्यमंत्री की हत्या करने की धमकी दी गई।
सोशल मीडिया पर कथित तौर पर “पाकिस्तान जिंदाबाद” और “हिंदुस्तान मुर्दाबाद” जैसे नारे भी लगाए गए हैं। पिछले 10 दिनों में मुख्यमंत्री को दो बार धमकी मिलने के बाद अब तीसरी धमकी सामने आई है।
मामले को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की जांच की जा रही है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

