मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
गुवाहाटी, 27 नवंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की है।
मुख्यमंत्री ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री, कुशल राजनेता प्रह्लाद जोशी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं और शुभेच्छाएं।
डॉ. सरमा ने कहा है कि देश के शिक्षा क्षेत्र के विकास के साथ-साथ इसकी नींव को मजबूत बनाने की दिशा में उन्होंने पूरी ईमानदारी से काम किया है। हम विश्वास करते हैं कि उनके कुशल नेतृत्व में भारत का शिक्षा क्षेत्र प्रगति के नए मुकाम तक पहुंचेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, मैं कामाख्या देवी और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव गुरुजनों के चरणों में उनकी अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करता हूं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

