home page

अप्रैल में जागीरोड सेमीकंडक्टर परियोजना का उद्घाटन करेंगे पीएम माेदी : मुख्यमंत्री

 | 
अप्रैल में जागीरोड सेमीकंडक्टर परियोजना का उद्घाटन करेंगे पीएम माेदी : मुख्यमंत्री


गुवाहाटी, 25 नवंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने राज्यवासियों को बिहू के उपहार के रूप में जागीरोड स्थित सेमीकंडक्टर परियोजना को अगले वर्ष अप्रैल में उद्घाटित किए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। मुख्यमंत्री बुधवार काे एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने एक अन्य घोषणा करते हुए कहा कि उड़ीसा के पारादीप बंदरगाह से पाइपलाइन के जरिए तेल नुमलीगढ़ तक लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नुमालीगढ़ रिफाइनरी (एनआरएल) में छह मीट्रिक टन तेल का शोधन किया जाएगा और भारतीय बाजार में बेचा जाएगा।

मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं को राज्य में औद्योगिक विकास और ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश