home page

प्रधानमंत्री मोदी से मिले असम के मुख्यमंत्री हिमंत, बाढ़ से हुए नुकसान की दी जानकारी

 | 
प्रधानमंत्री मोदी से मिले असम के मुख्यमंत्री हिमंत, बाढ़ से हुए नुकसान की दी जानकारी


गुवाहाटी/नई दिल्ली, 20 अगस्त (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट तक बातचीत हुई।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को असम में आई विनाशकारी बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान और मौजूदा स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों और राज्य में हुए नुकसान से प्रधानमंत्री को अवगत कराया।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश