डिब्रूगढ़ में प्रस्तावित विधानसभा भवन निर्माण स्थल का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
डिब्रूगढ़ (असम), 14 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को डिब्रूगढ़ के खानिकर में प्रस्तावित असम विधानसभा भवन के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित विधानसभा परिसर के लिए निर्धारित स्थल का जायजा लिया। डिब्रूगढ़ में नए विधानसभा परिसर के निर्माण की योजना को लेकर यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों और परियोजना की आगे की कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
उल्लेखनीय की मुख्यमंत्री मंगलवार से ऊपरी असम के दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने कई निर्माणाधीन परियोजनाओं निरीक्षण किया साथ ही उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें की। आज भी उनका कई कार्यक्रम प्रस्तावित है।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

