home page

डॉ. हेडगेवार की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

 | 
डॉ. हेडगेवार की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि


गुवाहाटी, 21 जून (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार काे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की पुण्यतिथि पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के अपने आधिकारिक हैंडल से एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि मैं मां भारत की एक कट्टर भक्त, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक पूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार डांगरिया की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक प्रणाम करता हूं।

राष्ट्र निर्माण के महान आदर्श को समर्पित उनका पूरा जीवन और 'राष्ट्र सर्वोपरि' की सोच हमेशा हमें प्रेरणा देती रही है और आगे भी देती रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय