home page

मुख्यमंत्री ने पांडु बंदरगाह पर ब्रह्मपुत्र में छह नौकाओं को दिखाई हरी झंडी

 | 
मुख्यमंत्री ने पांडु बंदरगाह पर ब्रह्मपुत्र में छह नौकाओं को दिखाई हरी झंडी


गुवाहाटी, 06 नवंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को गुवाहाटी के पांडु बंदरगाह पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में ब्रह्मपुत्र नदी में छह नौकाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने विश्वनाथ से पांडु बंदरगाह तक आयोजित एनसीसी कैडेटों के नौकायन अभियान का फ्लैग-इन भी किया।

48 असम नेवल यूनिट एनसीसी के कैडेटों ने इस अभियान में हिस्सा लेते हुए अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैडेटों ने अहोम सेनापति लाचित बरफूकन के शौर्य और पराक्रम से प्रेरित होकर इस साहसिक अभियान में हिस्सा लिया।

उन्होंने कैडेटों के साहसिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां युवाओं में साहस, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को मजबूत करती हैं।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश