home page

आरएसएस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री सरमा ने स्वयंसेवकों को दी शुभकामनाएं

 | 
आरएसएस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री सरमा ने स्वयंसेवकों को दी शुभकामनाएं


गुवाहाटी, 20 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर मंगलवार को संगठन के सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्रसेवा, अनुशासन और समर्पण के आदर्शों को जनसाधारण तक पहुंचाने में संघ की भूमिका का उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राष्ट्रसेवा, अनुशासन और समर्पण के आदर्शों को लोगों तक पहुंचाने में अनूठी और दीर्घकालीन भूमिका निभाई है।

उन्होंने राष्ट्र के प्रति निःस्वार्थ सेवा और समर्पण के पवित्र संकल्प को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए संघ के सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना वर्ष 1925 में हुई थी। संगठन प्रत्येक वर्ष विजयादशमी के अवसर पर अपना स्थापना दिवस मनाता है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश