मुख्यमंत्री ने ताई-खामती लोगों को पवित्र नए वर्ष की दी शुभकामनाएं
गुवाहाटी, 21 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने ताई-खामती लोगों को पवित्र नए वर्ष की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि ताई-खामती लोगों को उनके पवित्र नए साल 'पय पी माउ ताई' के अवसर पर सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
उन्होंने कहा है कि नए साल का यह रंगीन उत्साह सबके जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए। सुख-शांति-सद्भावना समाज के लिए आशीर्वाद बने।
ताई-खामती (जिन्हें 'खामती' भी लिखा जाता है) एक ताई जातीय समूह है। असम में, इनकी कुछ आबादी मुख्य रूप से लखीमपुर (विशेषकर नारायणपुर के आसपास), धेमाजी और तिनसुकिया जिलों में रहती है, जबकि इनकी बड़ी आबादी सीमा के पार अरुणाचल प्रदेश और म्यांमार में निवास करती है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

