मुख्यमंत्री सरमा ने धोला-सदिया भूपेन हजारिका सेतु से सुबह के मनोरम दृश्यों का लिया आनंद
| Oct 29, 2026, 10:07 IST
गुवाहाटी, 29 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार सुबह धोला-सदिया पुल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने डॉ. भूपेन हजारिका सेतु पर पहुंचकर सुबह के मनोरम दृश्यों का आनंद लिया।
मुख्यमंत्री ने सेतु से आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य को निहारा। इस दौरान उन्होंने कई लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और शिकायतों के बारे में भी जानकारी ली।
मुख्यमंत्री की इस यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों को अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखने का अवसर मिला। हालांकि, लोगों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर मुख्यमंत्री द्वारा ध्यान दिए जाने का आश्वासन दिया। जिसे सुनकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

