home page

मुख्यमंत्री हिमंत को ‘सत्र सारथी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया

 | 
मुख्यमंत्री हिमंत को ‘सत्र सारथी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया


जोरहाट (असम), 16 सितंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को ‘सत्र सारथी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। अखिल असम सत्र महासभा और अखिल असम नामघर महासभा की ओर से मुख्यमंत्री को यह सम्मान प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने जोरहाट सम्मेलन केंद्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को सुना।

मुख्यमंत्री ने आज सोशल मीडिया पोस्ट में इस संवाद को विशेष अवसर बताते हुए कहा कि ऐसे अवसरों से समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को समझने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान करना और लोगों से मिले सुझावों को स्वीकार कर उनके हित में काम करते रहना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने जनता के लिए इसी भावना के साथ आगे भी काम करते रहने की बात कही।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश