असम में व्यापक और मरीज-केंद्रित कैंसर देखभाल व्यवस्था विकसित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
गुवाहाटी, 6 नवंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को राज्य में व्यापक और मरीज-केंद्रित कैंसर देखभाल व्यवस्था विकसित करने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से कहा कि कैंसर के उपचार के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ मरीजों को भावनात्मक सहयोग और समग्र देखभाल उपलब्ध कराना भी आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कैंसर मरीजों के उपचार और देखभाल के लिए एक ऐसी व्यवस्था विकसित करने की दिशा में काम कर रही है, जिसमें उन्नत चिकित्सा सुविधाओं, संवेदनशील मरीज सहायता और उनके समग्र स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने राज्यभर में कैंसर देखभाल सेवाओं को मजबूत बनाने और मरीजों को व्यापक उपचार एवं सहयोग उपलब्ध कराने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

