दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए ब्रेल किट पर असम सरकार का जोर
| Aug 30, 2026, 12:48 IST
गुवाहाटी, 30 अगस्त (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी का समान विकास राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि असम में एनडीए 3.0 के पहले 100 दिनों के दौरान राज्य सरकार ने दिव्यांग एवं दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं को ब्रेल किट उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सीखने के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए सरकार के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

