home page

विश्व टेलिविजन दिवस पर मुख्यमंत्री ने साझा की यादें

 | 
विश्व टेलिविजन दिवस पर मुख्यमंत्री ने साझा की यादें


गुवाहाटी, 21 नवंबर (हि.स.)। विश्व टेलिविजन दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने अपनी यादों को साझा करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें टेलिविजन के शुरुआती दिनों से लेकर आज के उन्नत टीवी को दिखाया गया है।

मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा है कि ब्लैक एंड व्हाइट टीवी पर झिलमिल करते दिनों से रंगीन पर्दे तक, एंटीना के सिग्नल ढूंढने से स्मार्ट टीवी के युग तक - टीवी की यह यात्रा केवल तकनीक का विकास नहीं है; यह हमारे बचपन, यादें और नॉस्टैल्जिया का भी एक अनिवार्य हिस्सा है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि विश्व टेलिविजन दिवस पर आपकी यादों में जो टीवी का अनुभव आता है, उसे हमारे साथ साझा करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय