home page

मुख्यमंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

 | 
मुख्यमंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं


गुवाहाटी, 23 नवंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ओम बिरला की बुद्धिमत्ता और समर्पण से देश की संसदीय परंपराएं और अधिक मजबूत होती रहेंगी तथा विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में देश आगे बढ़ता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से लोकसभा अध्यक्ष के दीर्घायु, स्वस्थ और सुखी जीवन के लिए प्रार्थना की।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश