बाढ़ पीड़ितों के हरसंभव मदद का भरोसा, सोनारी पहुंचे मुख्यमंत्री
| Jul 22, 2026, 13:11 IST
गुवाहाटी, 22 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को सोनारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों के घरों, आवश्यक दस्तावेजों, किताबों और अन्य जरूरी सामान की व्यवस्था सरकार करेगी। उन्होंने लोगों से चिंता न करने की अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार पुनर्वास और राहत के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि संकट की इस घड़ी में सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

