स्वतंत्रता संग्राम सेनानी टिकेंद्रजीत सिंह को मुख्यमंत्री ने किया नमन
गुवाहाटी, 13 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मणिपुर के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद टिकेंद्रजीत सिंह की पुण्यतिथि पर याद करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि मणिपुर की स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, ब्रिटिश विरोधी संग्राम के एक प्रमुख नेता और साहसी वीर थे शहीद टिकेंद्रजीत सिंह।
मणिपुर क्रांति के समय ब्रिटिश विरोधी आंदोलन में 'मणिपुर के सिंह' के नाम से प्रसिद्ध इस महान क्रांतिकारी का त्याग अपार था। अपने जीवन को तुच्छ समझकर राष्ट्र के लिए स्वतंत्रता आंदोलन में कूदने वाले इस वीर की अदम्य साहस और वीरता ने काफी संख्या में लोगों को स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। देश माता के लिए प्राण न्योछावर करने वाले टिकेंद्रजीत सिंह की बहादुरी और वीरता हर पीढ़ी के लिए सम्मान का विषय बनी रहेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

