home page

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

 | 
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि


गुवाहाटी, 31 अगस्त (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से प्रणब मुखर्जी को दूरदर्शी राष्ट्रनायक, प्रज्ञावान चिंतक और कुशल प्रशासक बताया। उन्होंने कहा कि अपने लंबे सार्वजनिक जीवन के दौरान प्रणब मुखर्जी ने देश के विकास और प्रगति में अद्वितीय योगदान दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि असम के विकास और प्रगति में भी प्रणब मुखर्जी का सहयोग हमेशा स्मरणीय रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश