असम के मुख्यमंत्री ने शहीद तिलक डेका को दी श्रद्धांजलि
| Aug 28, 2026, 12:40 IST
गुवाहाटी, 28 अगस्त (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को शहीद तिलक डेका की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि देशमाता के प्रति अगाध प्रेम रखने वाले असम के अनेक वीर सपूतों ने अपने जीवन की परवाह किए बिना भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके देशप्रेम की प्रेरणादायक गाथाएं आज भी हमें गौरवान्वित करती हैं।
उन्होंने कहा कि शहीद तिलक डेका ने भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था और बरपूजिया में ब्रिटिश सैनिकों की गोलीबारी में अपने प्राणों की आहुति दी। मुख्यमंत्री ने उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

