home page

नगालैंड में बादल फटने की घटना का वैज्ञानिक अध्ययन होगा: मुख्यमंत्री

 | 
नगालैंड में बादल फटने की घटना का वैज्ञानिक अध्ययन होगा: मुख्यमंत्री


गुवाहाटी, 23 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि नगालैंड में हुई बादल फटने की घटना के प्रभाव तथा उससे उत्पन्न समग्र स्थिति का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाएगा। मुख्यमंत्री बीती रात जोरहाट में टूटे हुए तटबंध का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि बाढ़ की स्थिति सामान्य होने के बाद उपग्रह चित्रों के माध्यम से पूरे प्रभावित क्षेत्र का अध्ययन किया जाएगा, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वैज्ञानिक अध्ययन से आपदा के कारणों और उसके प्रभाव का सटीक आकलन करने में मदद मिलेगी।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश