मुख्यमंत्री सरमा ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं
| Sep 11, 2026, 11:53 IST
गुवाहाटी, 11 सितंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री ने राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता के निर्माण में डॉ. भागवत के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव की भूमि असम से वह डॉ. भागवत के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

