home page

आईआईटी गुवाहाटी के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

 | 
आईआईटी गुवाहाटी के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं


गुवाहाटी, 01 सितंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी के स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से कहा कि आईआईटी गुवाहाटी असम समझौते के महत्वपूर्ण परिणामों में से एक के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में संस्थान ज्ञान, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में नए क्षितिज खोलेगा और असम का गौरव और बढ़ाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आईआईटी गुवाहाटी की निरंतर सफलता और उपलब्धियों की कामना करते हुए कहा कि संस्थान भविष्य में भी शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता रहे।

गाैरतलब है कि, आईआईटी गुवाहाटी असम के नॉर्थ गुवाहाटी के अमिंगाँव में स्थित एक प्रमुख सार्वजनिक तकनीकी संस्थान है। वर्ष 1994 में भारतीय संसद के एक अधिनियम के तहत इसकी स्थापना हुई थी। यह देश का छठा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) है।

आईआईटी गुवाहाटी को इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एक्ट, 1961 के तहत ‘राष्ट्रीय महत्व के संस्थान’ का दर्जा प्राप्त है। संस्थान शिक्षा, अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और कौशल विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश