home page

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने दी ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं

 | 

गुवाहाटी, 28 मई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज ईद-उल-अजहा के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी। ईद-उल-अजहा यानी बकरीद आज देश के अधिकांश हिस्सों में मनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने सोशल मीडिया फेसबुक पर लिखा, '' ईद-उल-अज़हा मनाने वालों को मेरी शुभकामनाएं। सभी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं।''

देशभर के साथ-साथ असम में भी गुरुवार काे पवित्र ईद-उल-जुहा धार्मिक श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के वातावरण में मनाई जा रही है। हिजरी कैलेंडर के अनुसार, जिल्हज्ज माह की 10वीं तारीख को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय में विशेष उत्साह देखा गया।

ईद को लेकर राज्यभर में उल्लासपूर्ण वातावरण देखने को मिला। मस्जिदों और ईदगाहों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पर्व के मद्देनजर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

यह पर्व त्याग, समर्पण, प्रेम और मानवता का संदेश देता है तथा समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करता है।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय