मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
| Sep 1, 2026, 12:31 IST
गुवाहाटी, 01 सितंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद दिलीप सैकिया को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट पर सैकिया के लंबे राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विभिन्न स्तरों पर पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया है। उन्होंने संसद में जनता की आवाज के रूप में सैकिया की भूमिका और असम में भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए उनके समर्पित प्रयासों को प्रशंसनीय बताया।
मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव के चरणों में सैकिया के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन के लिए प्रार्थना भी की।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

