home page

मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई

 | 
मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई


गुवाहाटी, 22 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा पर शाह के फोकस की तारीफ की और 2029 तक ड्रग्स नेटवर्क को खत्म करने के केंद्र के मिशन के लिए असम का समर्थन दोहराया।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर पोस्ट शेयर करते हुए मुख्यमंत्री ने असम के लोगों की ओर से उन्हें बधाई दी और उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने अमित शाह को राष्ट्रीय हितों के प्रति समर्पित नेता बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में भारत की आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है और नक्सलवाद का खात्मा हुआ है।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने असम पर शाह के विशेष ध्यान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने अपराध कम करने और एक 'विकसित असम' बनाने के प्रयासों का समर्थन किया है। उन्हाेंने कहा कि 2029 तक ड्रग्स नेटवर्क को खत्म करने के मिशन में असम अपना पूरा सहयोग देगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय