पशुधन क्षेत्र के तीन महत्वपूर्ण खंडों में आगे बढ़ रहा असम : मुख्यमंत्री
गुवाहाटी, 24 सितंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को कहा कि राज्य पशुधन क्षेत्र के तीन महत्वपूर्ण खंडों में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में किसानों और उत्पादकों द्वारा दिए जा रहे महत्व से असम की अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में कहा कि किसानों और पशुधन क्षेत्र से जुड़े उत्पादकों की सक्रिय भागीदारी से राज्य इस क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों और उत्पादकों का सहयोग तथा उनकी बढ़ती भागीदारी सरकार को भी इस दिशा में और प्रोत्साहित कर रही है।
हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, “इस सहयोग को देखकर हमारी सरकार भी प्रोत्साहित हुई है।” उन्हाेंने अपने पोस्ट के साथ पशुधन क्षेत्र के तीनों महत्वपूर्ण खंडों में हुई प्रगति को दर्शाने वाली जानकारी भी साझा की।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

