home page

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में किया असम हाउस का उद्घाटन

 | 
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में किया असम हाउस का उद्घाटन


गुवाहाटी, 23 नवंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को नई दिल्ली के द्वारका में नवनिर्मित असम हाउस का उद्घाटन किया। इस भवन का निर्माण 22 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

नवनिर्मित असम हाउस का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी आने वाले असम के लोगों को बेहतर आवासीय एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सरकारी कार्यों, चिकित्सा उपचार और अन्य जरूरी कामों के सिलसिले में दिल्ली पहुंचने वाले लोगों को इस सुविधा से लाभ मिलने की उम्मीद है।

द्वारका में असम हाउस का निर्माण राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रीय राजधानी में बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे दिल्ली आने वाले असम के लोगों को ठहरने और आवश्यक सहायता प्राप्त करने में सुविधा होगी।

इस नए भवन के उद्घाटन के साथ राजधानी में असम के लोगों के लिए एक और सुविधा उपलब्ध हो गई है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश