home page

दो दिवसीय दौरे पर तिनसुकिया पहुंचे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, डिब्रूगढ़ में अधिकारियों के साथ बैठक

 | 
दो दिवसीय दौरे पर तिनसुकिया पहुंचे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, डिब्रूगढ़ में अधिकारियों के साथ बैठक


डिब्रूगढ़ असम, 28 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा बुधवार को तिनसुकिया जिले के दो दिवसीय दौरे के तहत डिब्रूगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने धेमाजी, लखीमपुर और माजुली जिलों के उपायुक्तों तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर रहे हैं।

बैठक में संबंधित जिलों की प्रशासनिक व्यवस्था, कानून-व्यवस्था तथा विभिन्न सरकारी गतिविधियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा किए जाने की जानकारी है। मुख्यमंत्री का यह दौरा जिला स्तर पर प्रशासनिक कामकाज की समीक्षा और अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री के दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत तिनसुकिया जिले में विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने की संभावना है। हालांकि, उनके आगामी कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश