home page

असम में 100 रुपये में दाल और चीनी वाली योजना फिर शुरू

 | 
असम में 100 रुपये में दाल और चीनी वाली योजना फिर शुरू


गुवाहाटी, 10 अगस्त (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार काे राज्य सरकार की उस योजना को फिर से शुरू करने की घोषणा की, जिसके तहत 100 रुपये की किफायती कीमत पर दाल और चीनी दी जाती है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य भर के लगभग 70 लाख लोगों को फ़ायदा होगा।

यह योजना विधानसभा चुनावों से पहले सब्सिडी वाली दरों पर चीनी, दाल और नमक उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई थी, लेकिन इस साल के राज्य बजट से जुड़ी देरी के कारण तीन महीने तक बंद रही। इस योजना को 10 अगस्त को नगांव ज़िले के रहा से फिर से शुरू किया गया। डॉ. सरमा ने कहा कि अब दाल और चीनी 100 रुपये में उपलब्ध कराई जाएगी।

हालांकि, तकनीकी कारणों से सरकार तुरंत नमक की सप्लाई शुरू नहीं कर सकी। डॉ. सरमा ने कहा, हम कुछ दिनों में इसे देना शुरू कर देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रहा के कमारजान गांव के श्रीसुरेन पाटर के सुलभ मूल्य की दुकान के प्रांगण में आयोजित विशेष कार्यक्रम के बीच इस योजना को नए कार्यकाल के लिए शुभारंभ करने का अवसर पाना हमारे लिए एक और सौभाग्य की बात है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय