home page

तामुलपुर की बच्ची के किडनी प्रत्यारोपण के लिए चल रहा इलाज: मुख्यमंत्री

 | 
तामुलपुर की बच्ची के किडनी प्रत्यारोपण के लिए चल रहा इलाज: मुख्यमंत्री


गुवाहाटी, 10 सितंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि राज्य के प्रत्येक परिवार की समस्या को वह अपनी समस्या मानते हैं और संकट में मदद मांगने वाले हर व्यक्ति की सहायता करने का प्रयास करते हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर तामुलपुर की एक बच्ची के इलाज से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए बताया कि तामुलपुर जाते समय एक मां ने अपनी बेटी के किडनी प्रत्यारोपण के लिए मदद की गुहार लगाई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्ची को नया जीवन देने के लिए उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेगा।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश