home page

आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी नहीं होंगे उच्च शिक्षा से वंचित- मुख्यमंत्री

 | 
आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी नहीं होंगे उच्च शिक्षा से वंचित- मुख्यमंत्री


गुवाहाटी, 17 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी पैसे के अभाव में उच्च शिक्षा के अधिकार से वंचित नहीं होंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने दो प्रमुख योजनाएं - नियुत मोईना एवं नियुत बाबू योजना शुरू की है। इन योजनाओं के जरिए आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की पूरी मदद की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए आज एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि शिक्षा हासिल करने के मामले में किसी भी छात्र-छात्रा की राह में आर्थिक मुश्किल कभी रुकावट न बने, इसी उद्देश्य के साथ हमने एक सस्ती और विशेष व्यवस्था बनाई है। 'नियुत मोईना' और 'निजूत बाबू' योजना के जरिए लाखों छात्रों के उच्च शिक्षा के सपनों को हम मजबूत समर्थन दे रहे हैं।

उन्होंने कहा है कि वर्ष 2026-27 में इन दोनों योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण खर्च का प्रस्ताव रखते हुए हम फिर से स्पष्ट करना चाहते हैं कि उच्च शिक्षा के रास्ते में कोई भी बाधा रुकावट नहीं बन सकती। सरकार ने नियुत मोईना योजना के तहत 318.37 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया है, जिसके जरिए 5.33 लाख छात्राओं को मिलेगा लाभ। वहीं नियुत बाबू योजना के तहत 54.97 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसके जरिए 1.08 लाख छात्रों को मिलेगा लाभ।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि हर छात्र के सपने को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय