मुख्यमंत्री सरमा ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
गुवाहाटी, 16 सितंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री सरमा ने धामी के दीर्घायु, स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह देवभूमि उत्तराखंड की पवित्रता को बनाए रखने के साथ-साथ राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए धामी द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों के लिए उन्हें हार्दिक बधाई देते हैं।
सरमा ने कहा कि उन्होंने मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव के श्रीचरणों में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने धामी के जन्मदिन के अवसर पर उनके उज्ज्वल भविष्य और जनसेवा के कार्यों में निरंतर सफलता की भी कामना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

