असम के मुख्यमंत्री ने त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं
| Jan 21, 2026, 09:45 IST
गुवाहाटी, 21 जनवरी (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने आज त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर को उनके राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
अपने सोशल मीडिया संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि समृद्ध परंपराओं और जुझारू जनता के साथ ये तीनों राज्य पूर्वोत्तर भारत की भावना को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
डॉ. सरमा ने आशा व्यक्त की कि त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर निरंतर सौहार्द के साथ प्रगति करते रहेंगे और उनकी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान सदैव फलती-फूलती रहेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

