मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने बासंती पूजा पर दी शुभकामनाएं, की शांति और समृद्धि की कामना
| Mar 24, 2026, 11:36 IST
गुवाहाटी, 24 मार्च (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बासंती पूजा एवं चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि शक्ति, साहस और आत्मविश्वास की अधिष्ठात्री मां दुर्गा के आगमन से न केवल प्रकृति में बल्कि हमारे जीवन में भी नई आशा और ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कामना की कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि इस शुभ तिथि पर मां दुर्गा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और समाज में खुशहाली एवं सौहार्द का वातावरण कायम हो। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश का समापन “जय मां दुर्गा” के उद्घोष के साथ किया।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

