home page

सीआरपीएफ स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने जवानों को दी शुभकामनाएं, बाढ़ राहत कार्यों की सराहना

 | 
सीआरपीएफ स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने जवानों को दी शुभकामनाएं, बाढ़ राहत कार्यों की सराहना


गुवाहाटी, 27 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्थापना दिवस पर बल के सभी जवानों को शुभकामनाएं एवं हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की।

सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सीआरपीएफ के वीर जवान देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साहस, मानवता और अटूट कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र सेवा के प्रति सीआरपीएफ जवानों का समर्पण और उनका अतुलनीय योगदान प्रेरणादायक है। उन्होंने देश के इन वीर जवानों की निःस्वार्थ सेवा के लिए गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश