असम के मुख्यमंत्री ने वायुसेना दिवस पर वायुसेना के जवानों को दी शुभकामनाएं
| Oct 8, 2026, 10:19 IST
गुवाहाटी, 08 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को वायुसेना दिवस के अवसर पर भारतीय वायुसेना के सभी जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की परवाह किए बिना आकाश मार्ग से सेवा देने वाले वायुसेना के जवानों के साहस और बलिदान को नमन् किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रति वायुसेना कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा और अदम्य साहस सभी के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने भारतीय वायुसेना के प्रत्येक वीर जवान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति उनके त्याग, साहस और सेवा के लिए देशवासी सदैव उनके कृतज्ञ रहेंगे।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

