home page

मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती पर बापू को किया याद

 | 
मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती पर बापू को किया याद


गुवाहाटी, 02 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए महात्मा गांधी को याद किया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि गांधी जयंती पर हम महान मानव महात्मा गांधी को सम्मानपूर्वक याद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा है कि बापू के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के आदर्श से प्रेरित होकर आज हमारा देश एक नए युग की ओर आगे बढ़ रहा है, जिसमें हम विकास के लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से काम कर रहे हैं। 2025 में वित्त आयोग ने असम के पंचायतों के लिए 525 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित की है, ताकि निचले स्तर पर कल्याणकारी कदमों को और मजबूत तरीके से लागू किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि गांधी के आदर्शों से प्रेरित होकर हम अपने गांव और पंचायतों को और अधिक आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने के लिए इसी तरह काम करते रहेंगे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय