वन विभाग में तबादलों को सुव्यवस्थित करने के लिए मुख्यमंत्री ने ईटीआरएस लॉन्च किया
| Oct 23, 2026, 16:29 IST
गुवाहाटी, 23 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को 'इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर रैंडमाइजेशन सिस्टम' (ईटीआरएस) लॉन्च किया। इसका उद्देश्य वन विभाग की तबादला प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता, निष्पक्षता और कार्यकुशलता लाना है।
मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस सिस्टम के जरिए 2,137 पात्र कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। बताया गया है कि इस सिस्टम में मानवीय और प्रशासनिक आधार पर उचित छूट देने का भी प्रावधान है।
इस पहल का मकसद वन विभाग के भीतर तबादला प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना है। इस मौके पर असम सरकार के वन मंत्री जयंत मल्लबरुवा एवं विभाग के अन्य शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

