home page

असम के मुख्यमंत्री ने लक्ष्मी पूजा पर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की

 | 
असम के मुख्यमंत्री ने लक्ष्मी पूजा पर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की


गुवाहाटी, 25 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को पवित्र श्रीश्री लक्ष्मी पूजा के अवसर पर राज्य के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी परिवारों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में आशा व्यक्त की कि मां लक्ष्मी के दिव्य आशीर्वाद से प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का नया प्रकाश आएगा। उन्होंने कहा कि धन, वैभव और सौभाग्य की देवी मां लक्ष्मी की कृपा से सभी के जीवन में आनंद, प्रचुरता और मंगल का संचार हो।

उन्होंने कामना की कि प्रत्येक घर प्रेम, सद्भाव और संतोष से परिपूर्ण रहे। मुख्यमंत्री ने कमल पर विराजमान मां लक्ष्मी के श्रीचरणों में सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हुए पावन लक्ष्मी पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि असमिया पंचांग के अनुसार आज पूरे राज्य में लक्ष्मी पूजा पूरे उत्साह के साथ मनायी जा रही है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश